दोस्तों भारतीय सेना में बहुत सारे युवाओं नौकरी करने का सपना होता है। भारतीय सेना में सिर्फ नौकरी का माध्यम नहीं बल्कि इसमें गर्व की बात होती हैं। जो लोग भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते हैं। Indian Army में भारतीय होकर देश की सेवा करना चाहता है। उनके लिए Indian Army एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। और जल्द ही इसकी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दोस्तों अगर आप भी Indian Army जॉइन करना चाहते हैं। अग्नीपथ योजना के तहत जारी किया गया नोटिफिकेशन को समझ नहीं पाए हैं तो इस website पर ध्यान से पढ़िएगा। आपके सारे सवाल का जवाब यहां पर मिल जाएगा। |
S.N | अग्नीपथ योजना |
1. | कब से अग्निवीरों की भर्ती शुरू होगी ? |
2. | Age Limit क्या है ? |
3. | Qualification क्या चाहिए ? |
4. | इसके तहत भर्ती होने के लिए क्या शर्ते हैं ? |
5. | चार साल बाद रिटायर होने पर क्या फायदे मिलेगा ? |
6. | चार साल बाद कैसे रेगुलर हो सकते हैं ? |
7. | भर्ती होने पर छुट्टियां कितनी मिलेगी ? |
8. | सेवा निधि पैकेज क्या है ? |
9. | अग्निवीर और रेगुलर आर्मीमैन में क्या अंतर है ? |
10. | अग्निपथ स्कीम के फायदे क्या है ? |
1. कब से अग्निवीरों की भर्ती शुरू होगी ?
दोस्तों अग्नीपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती शुरू हो गई है। यानी कि 1 जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। अगर आप भी अग्निवीर बनकर देश सेवा करना चाहते हैं, तो आप भी शुरू हो जाइए। देश सेवा करना चाहते हैं तो Indian Army का website पर जाकर चेक करते रहिए।
2. Age Limit क्या है ?
दोस्तों भारतीय सेना में अग्नीपथ स्कीम के तहत कुल 6 विभागों में भर्ती होगी। जैसा कि आपको पता है, कि भारतीय सेना ने 17.6 से लेकर 21 वर्ष तक रखा था। हालांकि छात्रों का विरोध देखते हुए, सेना ने इसे 2 साल और बढ़ा दिया है। अब अग्निवीर बनने के लिए आपकी उम्र 17.5 वर्ष से लेकर 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। तभी इस योजना के तहत आप Indian Army join कर सकते हैं।
3. Qualification क्या चाहिए ?
दोस्तों इस में कुल छह अलग-अलग पदों पर हजारों अग्निवीरों की भर्ती होगी। तो इसमें Qualification भी अलग-अलग पद के हिसाब से अलग अलग रखा गया है। हालांकि इसमें ज्यादा अंतर नहीं है। लेकिन आपके लिए समझना बेहद जरूरी है। दोस्तों आपको जैसा कि पता है। इसमें कुल 6 पदों पर भर्ती होगी।
1. AgniVeer (General Duty) (All Arms)
2. AgniVeer. (Technical) (All Arms)
3. AgniVeer. (Technical). (Aviation &. Ammunition Examiner)
4. AgniVeer clerk/Store keeper (Technical) (All Arms)
5. AgniVeer Tradesmen (All Arms)
6. AgniVeer Tradesmen (All Arms)
1. AgniVeer (General Duty) (All Arms)
इसके लिए किसी भी बोर्ड से 10th पास होना चाहिए। साथ ही आपकी मार्क्स 45% होना चाहिए, साथ ही हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% होना चाहिए।
2. AgniVeer. (Technical) (All Arms)
इसके लिए आपको 12th पास होना जरूरी है। वो भी Science Side से जिसमे Physics, Chemistry और Math के साथ-साथ English सब्जेक्ट भी होना जरूरी है। इसमें आपका मार्क्स कम से कम 50% होना चाहिए, और हर सब्जेक्ट में 40% मार्क्स होना चाहिए।
3. AgniVeer. (Technical). (Aviation &. Ammunition Examiner)
Join For Latest Government Job & Latest News
इसके लिए भी आपको 12th पास होना जरूरी है। वो भी Science Side से जिसमे Physics, Chemistry और Math के साथ-साथ English सब्जेक्ट भी होना जरूरी है। इसमें आपका मार्क्स कम से कम 50% होना चाहिए, और हर सब्जेक्ट में 40% मार्क्स होना चाहिए।
4. AgniVeer clerk/Store keeper (Technical) (All Arms)
इस पद के लिए आपको 12th पास होना जरूरी है। लेकिन भर्ती होने के लिए आप किसी भी सब्जेक्ट से 12th किए हो। उससे आपको कोई फर्क नहीं पड़ता। फिर वह Sciences, Commerce या Arts हो हां इसमें 12th में 60% मार्क्स होना चाहिए और प्रत्येक विषय में 50% मार्क्स होना चाहिए।
5. AgniVeer Tradesmen (All Arms)
दोस्तों इसके लिए सिर्फ 10th पास होना जरूरी है। आपका कितना Percent मार्क्स आया है। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, हां इतना जरूर है कि हर सब्जेक्ट में 33% मार्क्स होना जरूरी है।
6. AgniVeer Tradesmen (All Arms)
दोस्तों ट्रेडमैन दो तरह की होता है। इसलिए इसमें Qualification का मांग अलग-अलग है। इसमें आपको आठवीं पास होना जरूरी है। अगर आप आठवीं पास हैं। तो इसमें अप्लाई कर सकते हैं।
4. अग्निपथ के तहत इसमें भर्ती होने के लिए क्या शर्ते हैं ?
जैसा कि आप जानते हैं, कि अग्नीपथ योजना New हैं। इसके तहत पहली बार भर्ती हो रही है। तो इसके लिए नई नई शर्तें लागू किया गया है।
➤ उम्मीदवारों को सेना के अधिनियम 1950 के तहत भर्ती किया जाएगा।
➤ उम्मीदवारों को कुल चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा।
➤ उम्मीदवारों को सिलेक्शन हो जाने के बाद जल, थल और वायु किसी भी अंग में ज्वाइन करवाया जाएगा।
➤ चार साल बाद अग्निवीरो रेगुलर के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
➤ अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली ग्रेच्युटी और पेंशन नहीं मिलेगी।
➤ सिर्फ 25 प्रतिशत अग्निवीरों को परमानेंट किया जाएगा।
5. चार साल बाद रिटायर होने पर क्या फायदे मिलेगा ?
दोस्तों इस योजना के तहत अगर 4 साल बाद किसी कारण से रेगुलर नहीं हो पाते और रिटायर हो जाते हैं। जो हर महीने 30 परसेंट आपकी सैलरी से कटता है। वो और सरकार के तरफ से पैसे मिलेंगे। इसे आप जोड़ेंगे तो कुल राशि 10.04 लाख होती है। इस पर ब्याज मिलाकर देखें तो कॉल राशि 11.45 लाख के करीब होता है। जो कि टैक्स मुक्त होगा इसके लिए आपको कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा। साथ ही एक स्किल सर्टिफिकेट Indian Army के तरफ से दिया जाएगा। साथ ही सेना से रिटायर होने के बाद असम राइफल और CFT नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते है। तो आपको सिलेक्शन में प्राथमिकता दिया जाएगा। साथ ही कई राज्य सरकार ने पुलिस भर्ती देने का अवशोषण किया है।
6. चार साल बाद कैसे रेगुलर हो सकते हैं ?
दोस्तों अग्निवीर 4 साल के बाद रेगुलर होने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जिसमें आपका एक बार मेडिकल और फिटनेस की जांच होगा। यानी कि सेना द्वारा रेगुलर करने की जो शर्तें हैं, उस पर खरा उतरना होगा। तभी आप 4 साल बाद रेगुलर हो सकते हैं।
7. भर्ती होने पर छुट्टियां कितनी मिलेगी ?
अग्निवीरो को दो तरह से छुट्टियां मिलेगी। यानी कि आपको साल में की 30 छुट्टियां मिलेगा ही। साथ ही आप बीमार होते हैं, तो उसके लिए भी छुट्टियां मिलेगा ही। इसके अलावा और कोई छुट्टी का प्रावधान नहीं है।
8. सेवा निधि पैकेज क्या है ?
इसमें चार साल बाद जब रिटायर होंगे। तो आपकी सेवा निधि आपकी सैलरी से काटने वाली राशि और सरकार के तरफ से ब्याज यानी कि कुल मिलाकर 11.45 लाख रुपया मिलेगा। जो कि टैक्स मुक्त होगा। इसके लिए आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा। इस पैसे से आप अपने बिजनेस के लिए जिंदगी में कुछ कर सकते हैं।
9. अग्निवीर और रेगुलर आर्मीमैन में क्या अंतर है ?
दोस्तों अगर अग्निवीर और रेगुलर आर्मी मैन की बात करें। तो दोनों में काफी अंतर होता है। छुट्टी से लेकर सैलरी तक और दूसरी अन्य सुविधाओं में काफी अंतर होती हैं। जैसे अग्निवीर सैलरी के रूप में अलग-अलग साल अलग-अलग सैलरी मिलेगी।जो कि क्या चौथे साल में ज्यादा से ज्यादा ₹28000 मिलेगा। जबकि रेगुलर जवानों को तमाम एलाउंसेस के मिलाकर पहले ही दिन से ₹39000 मिलते हैं। सेना के जवान को साल में दो बार ही बढ़ा हुआ डीए मिलेगा। जबकि अग्निवीरों को नहीं मिलेगा। सेना का जवान 15 साल बाद रिटायर होगा। तो उसे ग्रेच्युटी और पेंशन मिलेगा। जबकि इसमें अग्निवीरों को कुछ भी सुविधा नहीं मिलेगी। सिर्फ सेवा निधि का ही 11.45 लाख रुपया मिलेगा।
सेना के जवान को जहां 90 दिन की छुट्टियां मिलती है। तो वही अग्निवीरों की 30 छुट्टियां पूरे साल में मिलेगी।
10. अग्निपथ स्कीम के फायदे क्या है ?
दोस्तों अग्नीपथ स्कीम के फायदे की बात करें। तो इसे लेकर काफी विवाद है। जहां एक तरफ सेना और सरकार की तरफ इसके कई फायदे गिनाए गए हैं। वहीं छात्र इसकी कमियों को गिनाने में पीछे नहीं है। अगर फायदे की बात करें तो 4 साल बाद रिटायरमेंट पर आपको 11.45 लाख रुपया मिलेंगे। असम राइफल और CFT में आरक्षण मिलेगा। कई राज्य सरकारों ने पुलिस में भर्ती मे आरक्षण देने का ऐलान किया है। आपको बिजनेस करना है। बैंक से लोन लेने में मदद मिलेगी। दोस्तों तमाम फायदे सरकार और सेना के तरफ से बताए गए हैं। अगर आप भी अग्निवीर बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। आप भी इस में अप्लाई कर सकते हैं।
उम्र थका नहीं सकती ठोकरें गिरा नहीं सकती अगर जीद हो जीतने की परिस्थितियां भी हमें हरा नहीं सकती सरजमी है हिंदुस्तान की आन बान शान देश की भावी फौजियों को जय हिंद जय भारत।
यह भी जरुर पढ़े –
By – COMPETITION LEVEL
- JEE Main 2022 Cut-Off कितना जायेगा || JEE Main 2022 Marks VS Percentile Full Details By – COMPETITION LEVEL
- JEE Main 2022 Cut-Off कितना जायेगा || JEE Main 2022 Marks VS Percentile Full Details By – COMPETITION LEVEL
- JEE MAIN 2022 : Examination Center में क्या करना है? क्या नहीं करना है? सेंटर पर जाने से पहले यह बातें ध्यान में रखें
- Polytechnic क्या होता है और पॉलिटेक्निक कैसे करे, फॉर्म भरने से लेकर जॉब मिलने तक कि पूरी जानकारी By:- Competition Level
- What is IIT with Full Information in Hindi ? जाने पूरी जानकारी By:- Competition Level